Tuesday 22 March 2016

होली कब है??

रमेसवा का परिवार आज खूबे खुश है। काहे ना खुश हो होली पर सऊदी से तीन साल बाद रमेसवा जो आया है...
गाँव-जवार में पहिलही से हाला हो गया है की अबकी होली का मेन पिरोग्राम रमेस के दुआर पर होगा... रमेस बो इंतेजाम में लग गई है। पकवान ओकवान त गाँव-घर की मेहरारू सब मिल के बना लेगी...
घर दुआर लीपना भी तो होगा....गड़ी छोहाड़ा आ अबीर भी खरीदा गया है।
दारु का इंतेजाम हो जाना चाहिए टाइम पर,कांति चा रमेसवा को समझा रहे है महफ़िल का रंग ईहे तो जमावेगा...
एने प्रताप बाबू होली में घर आने का पिलान केंसिल कर दिए है। माई-बाबूजी को कह दिए है,पढ़ाई का लोड है... अगिला साल मना लेंगे होली माई तोहरा संघे। माई कह रही है बबुआ कबो होली में घर से बाहर नही रहा जी,मन केंग दू हो जा रहा है...
कवन समझावे की प्रताप को पढ़ाई का लोड नही संगीतवा रोक ली है।...
ईहे सोच के मने-मने प्रताप फूल के डोसा जा रहा है की अबकी होली उ संगीतवा के संघे खेलेगा...
हेने काउर हमरा जईसा स्टूडेंट सब ईहे सब सोच के बौरा गया है कि इस बार इकजामवा बीत जाय त अगला बेर सारा लहार हमहूँ ना लुटे तो हमरा नाम...
प्रकाशवा फेसबुक आ व्हाट्सएप्प पर सभे से पूछ-पूछ के थक-हार के सूत गया की होली कब है??
23 को की 24 को...
डेट का कंफ्यूजन एह बार एतना जादा है की पहिलका बेर डेट प गए ड्यूड कलुआ आ एंजेल गोल्डी भी कांफुजिआ के गए है की आजे का डेट रखे थे की काल्हे का??
अनुराग रंजन
छपरा(मशरख)

No comments:

Post a Comment